फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पुलिस कमिश्नर बोले- मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मिला तो थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज होंगे जिम्मेदार

Sun, 19 Apr 2026 04:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पुलिस आयुक्त ने भेलूपुर से लंका बीएचयू गेट तक निरीक्षण किया।  उन्होंने यातायात व्यवस्था परखी। कहा कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण मिला तो थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने किया निरीक्षण - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यातायात व्यवस्था की बेहतरी को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शनिवार को प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्रॉडवे होटल से रवींद्रपुरी रोड, अस्सी तिराहा, लंका तिराहा, मालवीय चौराहा होते हुए ट्रॉमा सेंटर तक पैदल गश्त कर यातायात संचालन, सड़क अनुशासन व जनसुविधाओं की स्थिति जानी। चेताया कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि योजना के तहत शहर के 10 प्रमुख मार्गों पर यातायात शाखा से निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को रूट मार्शल नियुक्त किया गया है, जो संबंधित थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के साथ मार्गों पर यातायात को निर्बाध और सूचारू बनाए रखने और पीक आवर्स में यात्रा समय को न्यूनतम करने का कार्य करेंगे। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 

साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहन, रांग साइड चलने, तीन सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाने, अवैध ऑटो-रिक्शा स्टैंड हटाने, व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने व ठेला-खुमचा लगाकर मार्ग बाधित करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने को कहा। पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस उपायुक्त अंशुमान मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें