फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूएई और कतर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 22 लाख की ठगी, फर्जी वीजा भी दिलाया; सात के खिलाफ केस

Sun, 21 Sep 2025 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने ठगी के शिकार हुए पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। यूएई और कतर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 22 लाख रुपये की की ठगी की गई है। 
विज्ञापन
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएअई, कतर समेत खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रियतोष तिवारी से 22 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़ित ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में शनिवार को सात नामजद पर केस दर्ज कराया। मूल रूप से गाजीपुर के जमानिया थाना क्षेत्र के ताजपुर निवासी प्रियतोष तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह पांडेयपुर के बेलवा बाबा सोयेपुर में रहता है। 

विज्ञापन


विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने 22 लाख रुपये ठग लिए। गिरोह के अमेठी के जामो रोड जगदीशपुर निवासी मुंशीर अहमद, सीतापुर के लहरपुर के बेहटी निवासी पंकज कपूर, देव कपूर, महाराष्ट्र के चिकनपाडा मेल रोड निवासी मतीन रज्जाक, इकरामुद्दीन, निजामुद्दीन और प्रयागराज के लाल गोपाल गंज निवासी मनोज केसरवानी ने ठगी की। 

इसे भी पढ़ें; PHOTOS: मेजर रौनक सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा काशी, परिवार की चीत्कार से पसरा मातम; सेना ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशीर अहमद व मतीन से फरवरी 2022 में मुलाकात हुई थी। कई किस्त में 15 लाख रुपये ऑनलाइन और 7 लाख नकद दिए हैं। आरोपियों ने फर्जी वीजा के कागजात भी दिए। जो जांच के दौरान फर्जी मिले। रुपये वापस मांगे तो लखनऊ बुलाकर मुंशीर अहमद, देव कपूर, पंकज कपूर व अज्ञात ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न जिलों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें