चौक इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रितिक शहर के साथ ही आसपास जनपदों चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर आदि शहरों से मोबाइल चोरी करता था और दालमंडी में आकर उसका लॉक खोलवाता था। दुकानदार मोबाइल देख उसका दाम तुरंत लगाकर खरीद लेते थे। अपने हिसाब से बिक्री करते थे। उसकी निशानदेही पर ही तीनों दुकानदारों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।
मोबाइल पार्ट्स और एसेसरीज का दालमंडी पूर्वांचल, बिहार के कुछ जिलों का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। असली और नकली सब माल यहां खप जाता है। चोरी के पार्ट्स भी खूब बिकते हैं। आईफोन का लॉक नहीं खुलता है तो उसका पार्ट अलग-अलग करके बेच देते हैं।