फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब हाल है: पुलिस ने 10 महीने में 17 जगहों पर किया देह व्यापार का खुलासा, एलआईयू को नहीं लगी भनक

Sat, 01 Nov 2025 05:47 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में कुल 2500 होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होम स्टे हैं, जिनमें से 1200 रजिस्टर्ड और 1300 अवैध हैं। शहर के कई इलाकों में मानक के अनुरूप संचालित गेस्ट हाउस में देह व्यापार हो रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में 2025 में अब तक पुलिस 17 जगहों पर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चुकी है, लेकिन लोकल इनपुट यूनिट (एलआईयू) को भनक नहीं लगी। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 83 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। संसाधन और मैन पावर में विस्तार के बाद भी एलआईयू नतीजे नहीं दे पा रही है। छावनी क्षेत्र जैसे पॉश इलाके में देह व्यापार चलता रहा। कई जगहों पर छह माह तक देह व्यापार चलता रहा और बाद में एसओजी-2 को खुलासा करना पड़ा। 

विज्ञापन


जिले में कुल 2500 होटल, गेस्ट हाउस, लॉज, होम स्टे हैं, जिनमें से 1200 रजिस्टर्ड और 1300 अवैध हैं। सिगरा थाना क्षेत्र के परेडकोठी, विजयानगरम मार्केट, इंग्लिशिया लाइन में मानक के अनुरूप संचालित गेस्ट हाउस में देह व्यापार हो रहा है। इसके बाद भी एलआईयू की टीम एक भी गेस्ट हाउस के बारे में कोई रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पेश नहीं कर सकी। 

पर्यटन विभाग की ओर से बिना लाइसेंस संचालित इन गेस्ट हाउस पर कभी कार्रवाई नहीं की। रोज खुल रहे होम स्टे में भी देह व्यापार की भनक लग रही है। दो दिन पहले कैंट पुलिस ने छावनी क्षेत्र के ओयो होटल टाउन हाउस में छापा मारकर चार युवतियों को हिरासत में लिया था। इस दौरान दो विदेशी युवतियां भाग निकली थीं। हिरासत में ली गई युवतियों ने पुलिस को बताया कि देव दीपावली तक होटल में बुकिंग थी। इस तरह और भी होटलों में अनैतिक काम हो रहे हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी अधिकारी को ईओडब्लू ने किया गिरफ्तार, तीन करोड़ से ज्यादा हुआ था घोटाला
विज्ञापन


एसओजी-टू का 28 जुलाई को गठन हुआ। कहीं रेस्टोरेंट, हुक्काबार की आड़ तो कहीं स्पा सेंटर और होटल, होम स्टे, गेस्ट हाउस की आड़ में देह व्यापार का संचालन पाया गया। इन सभी मामलों में एसओजी- टू ने ढाई महीने में 22 मुकदमे दर्ज कर 178 लोगों को गिरफ्तार किया। बंगाल, दिल्ली, बिहार, झारखंड की युवतियों के सहारे शहर में देह व्यापार का धंधा पनप रहा था। शहर में 150 से अधिक स्पा सेंटर संचालित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें