फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: होटल में देह व्यापार का खुलासा, ग्राहक समेत दो गिरफ्तार, दो लड़कियां भी पकड़ी गईं; चार पर केस

Mon, 13 Oct 2025 11:23 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महमूरगंज के श्रीराम काॅलोनी में भेलूपुर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान ग्राहक व संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से दो लड़कियां भी पकड़ी गईं। वहीं पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित श्रीराम कॉलोनी में हेवन इन होटल में रविवार को देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया। मौके से ग्राहक आशीष कुमार पासवान और सह संचालक औरंगजेब आफरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो युवतियां भी हिरासत में ली गईं। होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आसपास के रहने वाले लोगों ने सूचना दी कि होटल में अनैतिक कृत्य हो रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारा तो ग्राहक, दो युवतियां और होटल का सह संचालक पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में चंदौली के बलुआ निवासी ग्राहक आशीष कुमार पासवान और होटल का सह संचालक बिहार के कैमूर मोहनिया निवासी औरंगजेब आफरी है। पकड़ी गई दोनों युवतियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़ें; UP News: त्योहारों को लेकर वाराणसी पुलिस ने कसी कमर, शहर के 40 चौराहों पर लगेगी दो- दो दरोगा की ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए
लखरांव-बजरडीहा मार्ग स्थित हेवन इन होटल मालिक कपसेठी थाना क्षेत्र के चक लोला गांव निवासी संतोष सिंह है। इसे राजेश कुमार तिवारी किराये पर लेकर संचालित करता है। पहले प्रतिमा इन के नाम से होटल था। इधर, एक माह से होटल का नाम बदलकर चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान रजिस्टर, होटल के अंदर व बाहर के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य संकलन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें