फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 17 Nov 2026 10:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने काशी विद्यापीठ की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अस्सी नाला के पास मुठभेड़ के बाद उसे दबोचा गया। 
विज्ञापन
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी करने के आरोपी चालक मैनुद्दीन को लंका पुलिस ने सोमवार की देर रात अस्सी नाला, रविंद्रपुरी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीड़िता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छात्रा है। वह सोमवार की सुबह ऑटो से कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक मैनुद्दीन ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत मिलने के बाद लंका थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में मिर्जापुर के चुनार में रह रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने उसकी घेराबंदी की और गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; होटल के कमरें में मिलीं दो लाशें: चाकू से गला रेतकर युवती की हत्या फिर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी ने फैंटम दस्ते की हिरासत से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन




क्या बोले अधिकारी

विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी को इलाज के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के साथ अपराध में जीरो टॉलरेंस की नीति से काम किया जा रहा है। -गौरव कुमार, एसीपी भेलुपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें