Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने वक्फ संपत्ति कब्जा करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली, निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क रूप में हुई।
वाराणसी कमिश्नरेट की चौक थाना पुलिस ने वक्फ संपत्ति पर धोखाधड़ी कर कब्जा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. आजम (48) पुत्र शौकत अली, निवासी शेख सलीम फाटक, नई सड़क, थाना चेतगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, मामला वक्फ नंबर-294 (उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड) की संपत्ति से जुड़ा है। आरोप है कि काजीपुरा कलां स्थित वक्फ की जमीन एवं भवनों के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर अवैध तरीके से नामांतरण और कब्जा करने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में चौक थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मो. आजम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में वक्फ संपत्ति से जुड़े अन्य तथ्यों की भी गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।