फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूडो के नाम पर आठ करोड़ का खेल: साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; 9 राज्यों में फैला नेटवर्क

Fri, 13 Nov 2026 05:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश किया गया। इस दौरान 19 शिकायतों से 8.14 करोड़ की ठगी का राज खुला। कमिश्नरेट की पुलिस व साइबर क्राइम की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी (तीनों बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट वाराणसी की साइबर क्राइम सेल और थाना सारनाथ की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह प्रतिबंधित ऑनलाइन लूडो सट्टा/बेटिंग के जरिये आम जनता से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और सात बैंक खाते बरामद किए हैं।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में सारनाथ अकथा शिव विहार कॉलोनी निवासी सागर सेठ, मंगल कुमार और सुदीप कश्यप शामिल हैं। एसीपी साइबर अपूर्व पांडेय ने बताया कि इस गिरोह ने देश के नौ विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाया।

इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं। इन राज्यों से कुल 19 शिकायतें दर्ज पाई गईं। आरोपियों ने कुल 8,14,63,918.94 रुपये की धोखाधड़ी की है। उनके सात बैंक खातों में शेष 1,46,828.98 रुपये को फ्रीज/होल्ड कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धोखाधड़ी का तरीका
यह गिरोह टेलीग्राम एप पर न्यू लूडो परिवार नाम से एक ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ता था। वे पीड़ितों को कम समय में दोगुना मुनाफा कमाने का लालच देते थे। इसके बाद, वे उन्हें प्रतिबंधित ऑनलाइन लूडो गेम में पैसा लगाने के लिए प्रेरित करते थे। यह एक सुनियोजित तरीके से लोगों को फंसाने का जाल था।

वित्तीय लेनदेन और शिकार
खिलाड़ियों द्वारा दी गई धनराशि यूपीआई के माध्यम से सीधे आरोपियों के बैंक खातों में मंगाई जाती थी। आरोपी इस धनराशि से अवैध कमीशन काट लेते थे। शेष राशि का भुगतान वे खिलाड़ियों को करते थे, जिससे उन्हें लगता था कि उन्हें मुनाफा हो रहा था। इस अंतरराज्यीय गिरोह ने बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें