पुलिस को सूचना मिली कि मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने वाले सभी आरोपी गायघाट की तरफ जा रहे हैं। पुलिस की टीमें पहुंचीं और वायरल वीडियो से फोटो मिलान करने लगीं। इस बीच आरोपी पुलिस की टीम से उलझ गए। नोकझोंक करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। बाद में सख्ती की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार की शाम आरोपियों को एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
प्राथमिकी में नाम बढ़ाए गए
एसीपी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इन सबके नाम प्राथमिकी में दर्ज किए जा चुके हैं।
क्या बोले अधिकारी
इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक कार्य है। यह पिकनिक नहीं है। इफ्तार के बाद तुरंत मगरीब की नमाज जरूरी है। आरोपियों ने इस्लाम का बदमान करने का मौका दिया है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। -एसएम यासीन, सचिव, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, वाराणसी