फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन में चलाते ऑटो, रात में करते थे लूट

Tue, 24 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छीने गए दस मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : twitter
विज्ञापन
दिन में ऑटो चलाना और फिर अपने शौक व गर्लफ्रेंड की जरूरतों को पूरा करने के लिए रात में दोस्तों के साथ मोबाइल, लैपटॉप, चेन लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की शिनाख्त आशापुर के अंकित पांडेय और सिंकू सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


दोनों के पास से छीने गए दस मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। वहीं, इस गिरोह का सरगना आशापुर का राहुल तिवारी और हुकुलगंज का सूरज सोनकर उर्फ दाऊ पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। गिरफ्त में आया सिंकू सिंह सारनाथ पुलिस के लिए वांछित था।

पांडेयपुर स्थित काली माता मंदिर के समीप रविवार की रात चेकिंग के दौरान चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। प्रभारी निरीक्षक कैंट राजीव रंजन उपाध्याय और उनकी टीम के एसआई मुकेश तिवारी, कांस्टेबल रामानंद यादव ने पीछा किया तो अंकित और सिंकू हत्थे चढ़ गए, जबकि राहुल और सूरज भाग निकले।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी सूचना पर राहुल तिवारी रात के समय शहर क्षेत्र में सूरज के साथ बाइक से मोबाइल, चेन और लैपटॉप लूटने का काम करता है। लूटे गए मोबाइल और लैपटॉप को ग्राहक तय कर बेच दिया जाता था।

जो पैसे हाथ लगते थे उनसे अपना शौक पूरा करने के साथ ही गर्लफ्रेंड पर खर्च किया जाता था। गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के खिलाफ लूट, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में कैंट थाने में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें