फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड हेराफेरी कर रुपये उड़ाने वाले गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, सभी करोड़पति

Fri, 27 Jul 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
देसी पिस्टल, तमंचा, चार कारतूस, पांच एटीएम, चोरी की बाइक व चार मोबाइल और नगदी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एटीएम कार्ड बदल कर और मशीन की की-पैड को जाम कर बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले अंतर प्रांतीय गिरोह के तीन जालसाजों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। एटीएम बदलकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का सरगना रिंकी खान मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसने यह धोखाधड़ी प्रतापगढ़ में सीखी और इसके बाद बनारस में गिरोह खड़ा किया। इस गिरोह के सदस्यों के पास पांच साल पहले तक खुद का कुछ नहीं था लेकिन अब सभी के पास आलीशान मकान, जमीन और महंगी लग्जरी गाड़ियां हैं। एटीएम बदलकर की जाने वाली धोखाधड़ी से मिले रुपये से गिरोह के सदस्य तारांकित होटलों में पार्टी करते हैं।

गिरफ्त में आए जालसाजों ने बताया कि बगैर गार्ड के और भीड़भाड़ वाले एटीएम में घुस कर गिरोह के सदस्यों ने पूर्वांचल के साथ ही बिहार और झारखंड में भी ऐसी ही कई वारदातों को अंजाम दिया है। तीनों की शिनाख्त कैंट थाना के लक्ष्मणपुर के प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बाबू, अर्दली बाजार के आफताब खान उर्फ समी और लेढ़ूपुर मुस्लिम बस्ती के समीर खान उर्फ सोनू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


गिरोह के सरगना बड़ा लालपुर निवासी रिंकी खान और पक्की बाजार के बबलू कुरैशी की पुलिस को तलाश है। गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, एक तमंचा, नाइन एमएम के चार कारतूस, पांच एटीएम कार्ड, चोरी के चार मोबाइल व एक बाइक और 2300 रुपया बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सरगना की तलाश के लिए बनी टीम

यूपी पुलिस
वाराणसी एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सारनाथ भारत भूषण तिवारी ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर प्रदीप, समीर और आफताब को सिंहपुर गांव स्थित पुलिया से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनके गिरोह के सदस्य एटीएम में मौजूद रहते हैं।

एटीएम मशीन का की पैड जाम कर बुजुर्गों और महिलाओं की मदद के बहाने पिन जानकर एटीएम कार्ड बदल देते हैं। एटीएम कार्ड धारक को जब तक पता चले तब तक वे खाते से पैसे निकाल लेते हैं या फिर ऑनलाइन शापिंग कर लेते हैं।

गिरफ्त में आए तीनों जालसाजों ने सिगरा, भेलूपुर, रामनगर, मंडुवाडीह, कैंट, शिवपुर, सारनाथ और आदमपुर थाना क्षेत्र में हाल की 40 वारदातों में संलिप्तता स्वीकारी। एसपी सिटी ने बताया कि रिंकी और बबलू की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें