फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को गोली मारने वाला 50 हजार का इनामी शाका बनारस में गिरफ्तार

Sat, 15 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शाका पांडेय उर्फ बीरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मार कर भागा 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडेय उर्फ बीरू शुक्रवार को बनारस के कैंट थाना अंतर्गत पंचवटी लॉन के समीप से गिरफ्तार हुआ। एसटीएफ की वाराणसी इकाई और देवरिया क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शाका के पास से .32 बोर की पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


देवरिया के बरहज थाना अंतर्गत पांडेय फुलवरिया निवासी शाका को कैंट पुलिस को सुपुर्द किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि शाका अपने दुश्मन पंकज की हत्या के लिए एक शूटर को साथ लेने नई दिल्ली से वाराणसी आया था।

17 अगस्त की रात बिहार सीमा से सटे चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही भाटपाररानी पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया था। गोली लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया था। एक गोली शाका को भी लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाका पुलिस को चकमा देकर शौचालय की खिड़की से भाग गया था।
विज्ञापन


एसटीएफ की के डिप्टी एसपी विनोद सिंह बताया कि सर्विलांस की मदद से पता लगा कि शाका बनारस आने वाला है। इनपुट की तस्दीक कर इंस्पेक्टर शैलेष सिंह और देवरिया क्राइम बांच की टीम ने उसे पंचवटी लॉन के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

शाका ने बताया कि पिता की वर्ष 2000 में हत्या के बाद वो देवरिया के भईया फुलवरिया निवासी पंकज सिंह की संगत में आकर जरायम जगत में कदम रखा। 2018 में जेल से छूटने के बाद फिर वह अपराध करने लगा।

17 अगस्त को कुशीनगर के तरया सुजान थाना के रामपुर बगहा निवासी नितेश सिंह साथ उसके कहने पर गोपालगंज निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहा था। इसी दौरान मुठभेड़ में वो पकड़ा गया और नितेश भाग निकला। शाका ने बताया कि इसके बाद वो बीआरडी अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से भाग कर नई दिल्ली और हरिद्वार में छिप कर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें