फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठ कर बनाता था फिल्में, पुलिस ने दबोचा

Fri, 20 Apr 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जमीन के कामकाज से संबंधित आफिस खोल रखा था लखनऊ में
विज्ञापन

विज्ञापन
नौकरी पेशा लोगों को लखनऊ में सस्ते दर पर जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया। वाराणसी के जलालीपट्टी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी आशीष डे को मंडुवाडीह पुलिस ने गुरुवार को डीरेका परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आशीष पर आरोप है कि वह नौकरी पेशा लोगों को लखनऊ में सस्ते दर पर जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। धोखाधड़ी कर अर्जित रुपयों से वो फिल्में बनाता था। पुलिस आशीष से जुड़े उसके अन्य करीबियों की कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाने में 27 जनवरी को मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के पचेरवा निवासी कमलापति त्रिपाठी ने आशीष डे के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आशीष के गिरफ्त में आने के बाद सोनभद्र के रेनूकूट निवासी कृष्ण मोहन तिवारी, अमित कुमार, दीपेश, लोकेंद्र मिश्रा सहित कुछ अन्य लोग मंडुवाडीह थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि आशीष ने उनके साथ भी लाखों की धोखाधड़ी की है।

इंस्पेक्टर मंडुवाडीह अशोक सिंह ने बताया कि झांसा देकर ऐंठे गए रुपये से आशीष ने इंकलाब सहित दो फिल्में नामी कलाकारों के साथ बनाई है। एक अन्य फिल्म मि. सिंह निर्माणाधीन है।

जमीन के कामकाज के लिए आशीष ने लखनऊ स्थित शहीद पथ में शहीद इंक्लेव नाम से कार्यालय खोल रखा है। वहीं, फिल्म निर्माण से संबंधित कामकाज के लिए विजन इंफ्राटेक का कोलकाता में पंजीकरण करा रखा है और इसकी डायरेक्टर आशीष की पत्नी सोमा है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आशीष के करीबियों के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि उसके साथ धोखाधड़ी के इस काम में और कितने लोग लगे थे। साक्ष्यों के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें