फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई, चोरी- छेड़खानी के 11 आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

Mon, 27 Aug 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बरामद बाइक संग चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के सिगरा, चोलापुर, शिवपुर और मंड़ुवाडीह थाने की पुलिस ने सोमवार को चार अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी, छेड़खानी व लूट के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ चेतगंज सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सिगरा थाना के समीप रविवार की रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को एसआई ने रोका तो वे कागजात नहीं दिखा सके और बाइक चोरी की निकली। तीनों की निशानदेही पर चोरी की छह और बाइक बरामद हुई। आरोपियों की शिनाख्त लल्लापुरा के शेरू, बजरडीहा के शहाबुद्दीन और औरंगाबाद के श्याम बाबू के तौर पर हुई है। बरामद हुई बाइक कैंट रेलवे स्टेशन और आईपी मॉल के समीप से चुराई गई थी। 

उधर, चोलापुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार की रात शिवरामपुर तिराहा पर तीन बाइक सवारों को पकड़ा। तीनों के पास से एक मंगलसूत्र, कान का झाला, पायल, 2500 रुपये और बाइक बरामद हुई। आरोपियों की शिनाख्त बेनीपुर खुर्द के सुनील पटेल व योगेंद्र पटेल और अजोर पट्टी बेनीपुर के नवोदय यादव के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


बीते 20 अगस्त को मंडुवाडीह थाने में किशोरी से छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोप में मिसिरपुर लहरतारा के सगे भाई धर्मेंद्र, जितेंद्र व करन और सोनू, साचू व धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार की रात धर्मेंद्र, करन और सोनू के लहरतारा चौराहा पर मौजूद होने की सूचना मिली तो तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। चेन छिनैती की विवेचना के दौरान लंका थाने के आदित्य नगर निवासी रवि पटेल का नाम सामने आया था। उसे सोमवार को चितईपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

 उधर, शिवपुर पुलिस ने घर में घुसकर युवती के साथ दुराचार के प्रयास के आरोपी मिर्जापुर के कछवां थाना के चकिया निवासी शिव प्रकाश पटेल उर्फ कल्लू को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

विश्वनाथ मंदिर में नशे की हालत में मिला जवान

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात जिला पुलिस का जवान नशे में सरस्वती फाटक पर तैनात था। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने जब इसकी शिकायत प्वाइंट प्रभारी से की। मामले की जानकारी होते ही प्वाइंट प्रभारी ने उक्त जवान को जांच के लिए कबीरचौरा अस्पताल भेज दिया। एसपी ज्ञानवापी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के बाद जवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

सगे भाइयों को चाकू मारने के आरोपी भेजे गए जेल
भेलूपुर थाना अंतर्गत पुष्कर तालाब के समीप सगे भाई शिवम चौहान और आकाश को चाकू मारकर घायल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की शिनाख्त अस्सी के अभिषेक दूबे और नवीन कुमार पाठक के तौर पर हुई है। रविवार की रात शिवम और आकाश पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें