फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जातिसूचक गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले

Tue, 15 Sep 2026 02:13 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी कमिश्नरेट की सिगरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जातिसूचक गालियां देने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सिगरा थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा जातिसूचक गालियां देकर और जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह सफलता पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली है। आरोपी मनोज मौर्या को अमूल डेयरी के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

विज्ञापन


मनोज मौर्या (28 वर्ष) मूल रूप से मंडुवाडीह का निवासी है। वर्तमान में वह अन्नपूर्णा नगर कॉलोनी, सिगरा में रह रहा था। उसके खिलाफ सिगरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर वर्ष 2017, 2018, 2019 और 2024 में मंडुवाडीह तथा भेलूपुर थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र शामिल थे। उप निरीक्षक शिवम (चौकी प्रभारी लल्लापुरा) भी टीम का हिस्सा थे। रिक्रूट आरक्षी प्रभाकर सिंह यादव और रिक्रूट आरक्षी मनीष कुमार गोंड ने भी गिरफ्तारी में सहयोग किया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें