अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसके उद्घाटन की तैयारी है। उद्घाटन के बाद बीसीसीआई की निरीक्षण टीम मैदान, पिच, दर्शक सुविधाओं, खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं और अन्य क्रिकेट संबंधी इंतजामों को परखेगी। बीसीसीआई ने 2026-27 के घरेलू क्रिकेट सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
इस सत्र में कुल 1,788 मुकाबले खेले जाने हैं। रणजी ट्रॉफी को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई के आधिकारिक कार्यक्रम में रणजी ट्रॉफी का पूरा सत्र शामिल है। फिलहाल मुकाबले के लिए आधिकारिक स्थल के रूप में घोषित नहीं किया गया है।
हालांकि, हाल की क्रिकेट रिपोर्टों के मुताबिक, गंजारी स्टेडियम पूरी तरह तैयार होने के बाद अक्तूबर-नवंबर में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला कराए जाने की संभावना है। इस मैच के जरिये नई पिच, आउटफील्ड और स्टेडियम की दूसरी व्यवस्थाओं को परखने की योजना बताई जा रही है। इसके बाद अगले साल महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों की मेजबानी के लिए भी वाराणसी का नाम सामने आया है।
गंजारी में बनने वाला स्टेडियम लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र में नवंबर में टीम इंडिया का वाराणसी मैच निर्धारित नहीं है। दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू शृंखला के मुकाबले दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, राजकोट, कटक और पुणे में रखे गए हैं। इसलिए गंजारी में नवंबर के संभावित मैच को रणजी ट्रॉफी के घरेलू मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।