कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। अब यह प्लेटफार्म 10.57 मीटर चौड़ा हो गया है। इस प्लेटफार्म पर 15 नवंबर से ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। हालांकि मेगा ब्लॉक अवधि में रद्द की गई ट्रेनें, कब से चलाई जाएंगी की जानकारी नहीं है।
प्लेटफार्म नंबर तीन पहले 5.7 मीटर चौड़ा था। ऐसे में प्लेटफार्म पर लिफ्ट और स्केलेटर जैसी व्यवस्थाएं नहीं हो पा रही थी। वहीं, इससे भीड़ अधिक हो जाने पर यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए रेलवे ने इस प्लेटफार्म को 10.75 मीटर चौड़ा करने का निर्णय लिया था।