काशी में बाबा कालभैरव उत्सव में मैथिली ठाकुर के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
काशी कोतवाल काल भैरव महोत्सव के छठवें दिन सौ फीट के बटुक भैरव स्थापित हुए। काल भैरव महोत्सव अब धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। एक लाख आठ हजार पार्थिव भैरव भी तैयार हो रहे हैं और भैरव अष्टमी पर पहली बार काशी में भैरव दीपावली मनाई जाएगी। रामनाथ चौधरी लॉन एक लाख से अधिक दीयों से प्रज्ज्वलित होगा।
मैथिली ठाकुर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं
काशी कोतवाल भैरव उत्सव में मैथिली ठाकुर के गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ प्रस्तुति की शुरुआत की।
मैथिली ठाकुर को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। 'का लेके शिव के मनाई हो शिव मानत नाही'..भजन में लोग खूब झूमे।