फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कार्य में लापरवाही पर पिसिसिया संस्था ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त 

Tue, 22 Jun 2021 11:26 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईपीडीएस के तहत नगवां में सबस्टेशन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई थी। वितरण खंड स्तर पर एक ह्वाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि और जनता को जोड़कर कटौती से लेकर फाल्ट तक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आईपीडीएस योजना में नगवां सबस्टेशन के निर्माण में शिथिलता बरतने पर पिसिसिया संस्था को ब्लैकलिस्ट किया गया। साथ ही बैंक गारंटी जब्त की गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल ने बताया कि संस्था को जीआईएस तकनीक पर सबस्टेशन का निर्माण करना था। लेकिन संस्था ने ऐसा नहीं किया। इस पर कार्रवाई की गई है। अब निर्माण निगम को काम पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को यूपीपीसीएल के एमडी पंकज कुमार की वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें निर्देश दिया गया है कि वितरण खंड स्तर पर एक ह्वाट्सएप ग्रुप बनाएं, जिसकी जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता की होगी। इसमें जनप्रतिनिधि और जनता को जोड़ा जाएगा। उन्हें बिजली से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कटौती से लेकर फाल्ट तक की जानकारी ग्रुप पर दी जाएगी। इसके पूर्व यूपीपीएल के चेयरमैन एम देवराज ने भी ग्रुप बनाने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें