फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भाव से बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से ट्रांसपोर्टरों से लेकर व्यापारी तक परेशान हैं। पिछले दस दिनों से लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। करीब 6-6 रुपये पेट्रोल और डीजल रेट बढ़े हैं। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा बढ़ाने का एलान किया है। जल्द ही बैठक कर माल भाड़ा तय किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों के अनुसार लॉकडाउन ने तो पहले ही कारोबार को 50 फीसदी कर दिया, अब बढ़ता ईंधन का दाम और प्रभावित कर रहा है। लॉकडाउन के बाद से माल के आर्डर कम मिल रहे हैं लेकिन भाड़ा पहले वाला ही है और दूरी पूरी तय करनी है तो ऐसे में ईंधन के दाम बढ़ने से व्यापार प्रभावित हो गया है। ऐसे में माल भाड़ा बढ़ाने के अलावा और कोई चारा नहीं है। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अनुसार जनपद में करीब 80 हजार के करीब छोटे-बड़े ट्रांसपोर्ट वाहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें