बनारस में अक्षय तृतीया पर्व पर बाजार में छप्पर फाड़कर धन बरसा हुई। ज्वेलरी शोरुम हो या फिर वाहन सेक्टर या फिर इलेक्ट्रानिक शॉप, ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। व्यापारियों ने धन कमाने का कोई भी मौका नही छोड़ा। महंगाई को ताक पर रखकर ग्राहकों ने बुधवार को जमकर खरीदारी की।
ज्वेलरी व वाहन शोरुम संचालकों की मानें तो ऑफर के चलते पर्व पर करीब दो अरब का कारोबार हुआ जबकि पिछले साल सवा अरब का कारोबार हुआ था। अक्षय तृतीया का पर्व भी धनेतरस का रूप लेते जा रहा है। लोग पर्व पर सोना-चांदी खरीदारी तो कर ही रहे थे पर अब वाहनों की भी खरीदारी करने लगे।
आभूषण रहा हो या फिर वाहनों का मामला लोगों ने अपनी पसंद पर मुहर पहले ही लगा दी थी आज के दिन पर्व को देखते हुए वाहन शोरुम में कई ग्राहकों ने दो हफ्ता पहले ही बुकिंग करा रखी थी।
वाहन शोरुम संचालकों की मानें जिन ग्राहकों ने पहले बुकिंग करायी थी आज उनकी डिलीवरी की गयी। इसके अलावा कई ग्राहकों ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की खरीदारी की।
शोरुम संचालकों की मानें तो लगभग ढाई करोड़ के दो पहिया व 4 करोड़ रुपए के चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। इसके अलावा ट्रैक्टर भी खूब बिके। वहीं सराफा मंडी व ज्वेलरी शोरुम में ग्राहकों की ठसाठस भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने देर रात तक शोरुम खोल रखे थे।
50 फीसदी अधिक हुआ कारोबार
सोना खरीदते ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
शोरुम संचालक पंकज सेठ ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन की खरीदारी पर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 50 फीसदी अधिक कारोबार हुआ है। पिछले साल सोने का भाव करीब 30 हजार 4 सौ रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास था।
इस बार सोने का भाव इसी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। सोने का दाम कम होने से इसका असर बाजार पर पड़ा है। ग्राहकों ने सोने के ज्वेलरी, आभूषण की खरीदारी दिल खोलकर की है। सोने का सिक्का व बिस्कुट की खरीदारी करीब 15 करोड़ रुपए के आसपास हुई।
इसके अलावा सोने के आभूषण की खरीदारी, डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी करीब 60 करोड़ रुपए की हुई है। चांदी के सिक्के 10 करोड़, एक करोड़ रुपये चांदी के नोट, बर्तन की बिक्री हुई है। ज्वेलरी शोरुम संचालकों का कहना है कि इस बार का कारोबार पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छा रहा।
किशोर सेठ ने बताया कि सोने के स्थिर रहने से 60 फीसदी अधिक ग्राहकों ने पहले ही ज्वेलरी व आभूषण की बुकिंग करा रखी थी। उनको आज डिलीवरी की गयी। वहीं इलेक्ट्रानिक बाजार में भी ग्राहकों की काफी भीड़ रही। पर्व को देखते हुए लोगों ने एसी, फ्रिज, टीवी इलेक्ट्रानिक आइटम की खरीदारी की।
इलेक्ट्रानिक शोरुम के संचालक राजेश सोनी ने बताया कि पर्व पर करीब एक करोड़ रुपए से अधिका की खरीदारी सिर्फ इलेक्ट्रानिक सामानों की हुई है। अक्षय तृतीया पर पर देर रात तक ग्राहकों ने खरीदारी की।
अक्षय तृतीया पर रेट
demo pic
2015- सोना-27100, चांदी-40500
2016- सोना-30100, चांदी-41200
2017- सोना-29350, चांदी-40150
2018- सोना-32010, चांदी-42500