देश का ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-3 अपने आखिरी पड़ाव पर है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैडिंग की तैयारी में है। चंद्रयान-3 ने 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अगल किया। जिसके बाद से भारत के लोगों की धड़कनें और तेज हो गई हैं।
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वाराणसी में हवन किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। काशी के लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-पाठ और हवन किया साथ ही काशी विश्वनाथ से प्रार्थना भी की।