फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ऑक्सीजन मास्क गिरा था, पत्नी तड़प रही थी और मौत हो गई, अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

Tue, 04 May 2021 10:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एडीजी जोन कार्यालय में तैनात दरोगा ने बीएचयू अस्पताल के कोविड वार्ड में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से रोज हजारों लोगों की मौत हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि कई जानें अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से जा रही हैं। इसी तरह का मामला वाराणसी में भी सामने आया। यहां एडीजी जोन ऑफिस में तैनात दरोगा ओम प्रकाश पांडेय की पत्नी उर्मिला पांडेय की बीएचयू अस्पताल के कोविड वार्ड में मौत हो गई। दरोगा ने बीएचयू के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लंका थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


दरोगा के अनुसार, उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव थी। उन्हें बीती 30 अप्रैल को बीएचयू के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी को देखने के लिए उनकी बहू पूजा पांडेय देखने गई तो उन्होंने देखा कि उर्मिला बेड से नीचे गिरी हुई हैं और उनका ऑक्सीजन का मास्क हटा हुआ था। इस वजह से वह छटपटा रही थी। प्रज्ञा ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मदद मांगी तो कोई सामने नहीं आया। इसके बाद उनके अगल-बगल के बेड मरीजों ने बहू को फिर बताया कि उर्मिला बेड से गिर गई हैं। उपचार में लापरवाही के कारण आखिरकार उनकी पत्नी की मौत हो गई। इसके साथ ही उनका मोबाइल भी गायब हो गया है। मिर्जापुर के कछवां निवासी दरोगा ओमप्रकाश पांडेय ने लंका थाने की पुलिस से मांग की है कि उनकी पत्नी के उपचार में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें