फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस का नटवरलाल: नकली को असली बताकर बेचता था आभूषण, पुलिस को भी नहीं छोड़ा; पकड़ाता तो मारने की धमकी देता

Sat, 28 Jun 2025 08:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के जिला जेल में निरुद्ध प्रशासंत सिंह गहरवार के साथ ही उसके छोटे भाई आकाशदीप और कृष्णा को भी चार्जशीटेड किया गया है। सभी भाई नकली आभूषण बेचकर सैकड़ों ग्राहकों को ठग चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशांत सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कैंट थाने की पुलिस ने शनिवार को अर्दली बाजार स्थित चंद्रा ज्वेलर्स के मालिक प्रशांत सिंह गहरवार को माफिया घोषित किया है। उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों और गैंगस्टर एक्ट के तहत कैंट थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल वह जिला जेल में बंद है। कैंट थाने की पुलिस ने पिछले पांच साल में पहला चिह्नित माफिया घोषित किया है।

विज्ञापन


कैंट थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रशांत सिंह गहरवार महावीर मंदिर रोड, अर्दली बाजार का निवासी है। उसका मौजूदा पता जंसा थाने के रामेश्वरम क्षेत्र के पदसीपुर स्थित राजपूत हवेली है। वह नकली सोने के आभूषण बेचने के लिए कुख्यात है। उसने आमजन के साथ ही कई पुलिसकर्मियों के साथ भी धोखाधड़ी की है। 

धोखाधड़ी की शिकायत करने पर वह मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता था। उसके खिलाफ वर्ष 2022 से अब तक 11 केस दर्ज किए गए हैं। कैंट थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशांत का स्वतंत्र घूमना जनहित में उचित नहीं है, इसलिए उसे माफिया घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें