दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने दर्द से कराह रहे मरीज को एक घंटे के ऑपरेशन के बाद राहत देने का काम किया। उसके पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाला जिसके बाद तीमारदार धन्यवाद दे रहे हैं। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य बताया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दीनदयाल राजकीय अस्पताल में दर्द से परेशान मरीज के पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाला गया। एक घंटे तक चला ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। अब मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य है। जानकारी के अनुसार दुधौड़ा, पतरही, चंदवक, जौनपुर की निवासीनी सीमा देवी उम्र 32 वर्ष को पिछले 6 माह से पेट में दर्द था।
विज्ञापन
महिला अपने पति कल्लू राजभर और ससुर विनोद राजभर के साथ आकर डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर मेंहिलाल पटेल से परामर्श लिया। मेंहिलाल पटेल ने मरीज का अल्ट्रासाउंड कराया। जिसमें स्थिति स्पष्ट न होने पर सीटी स्कैन कराया।
तो रिपोर्ट में पाया गया की मरीज के बच्चेदानी के पास बड़ी साइज का ट्यूमर है। उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उसे ऑपरेशन कर निकालने का निर्णय लिया। सारी जांच के बाद शनिवार को ओटी में एक घंटे चले सफल ऑपरेशन में वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर मेंहिलाल पटेल की टीम में एनेस्थेसिया अस्मिता, नर्स शशि प्रभा द्वारा एक घंटे के सफलतापूर्वक ऑपरेशन में तीन किलो का ट्यूमर निकाला। अब मरीज सीमा देवी पूरी तरह से स्वस्थ है।