फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दुबई के शेख हुए काशी के 'कटहल' के दीवाने, पहली बार विदेश से आई ये मांग, तैयारियों में जुटे किसान

Thu, 06 Jul 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आम, जामुन, भिंडी, लौकी, कुंदरू, बैगन, नेनूआ, तोरई, हरी मिर्च, मटर, सूरन के निर्यात के बाद कटहल की मांग की की गई है। ढाई साल में 70 टन तक सब्जियों का निर्यात कर चुके निर्यातक किसान हौसला प्रसाद ने बताया कि पहली बार दुबई से पके हुए कटहल की मांग आई है।
विज्ञापन
कटहल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम और हरी सब्जियों के बाद दुबई के शेख अब काशी के कटहल का स्वाद चखेंगे। पहली बार दो क्विंटल पके हुए कटहल की मांग है। अगले सप्ताह परवल, बोड़ा और कटहल भेजने की तैयारी है। बीते तीन साल में लंदन, दुबई जैसे देशों में सब्जियों का निर्यात तेजी बढ़ा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM modi varanasi visit: नए कलेवर में नजर आएगी काशी, गुलाबी पत्थरों से सजेंगे मोक्षधाम, पूरे होंगे रीति रिवाज
विज्ञापन

आम, जामुन, भिंडी, लौकी, कुंदरू, बैगन, नेनूआ, तोरई, हरी मिर्च, मटर, सूरन के निर्यात के बाद कटहल की मांग की की गई है। ढाई साल में 70 टन तक सब्जियों का निर्यात कर चुके निर्यातक किसान हौसला प्रसाद ने बताया कि पहली बार दुबई से पके हुए कटहल की मांग आई है। चार किलों के गोल आकार के कटहल की मांग है। जिले में कुछ किसानों के पास गिने चुने पेड़ हैं। लेकिन सभी निर्यात के मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे। कुछ किसानों से के यहां कटहल पकाने का काम किया जा रहा है अगले सप्ताह भेजने की तैयारी है।

 

जिले में कटहल का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिले में कटहल के पौधे कम हैं। इसका क्षेत्रफल बढ़ाने की तैयारी है। जिले के सभी विकास खंड में दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में अच्छी प्रजाति के कटहल के पौधे लगाने लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें