फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवक की गंगा में डूबने से मौत, मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन को आया था; पैर फिसलने से हादसा

Sun, 10 May 2026 04:47 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: गंगा में युवक के डूबने की सूचना पाकर माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों को जानकारी देने के साथ ही युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
राजू कन्नौजिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Accident: चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गंगा घाट पर शनिवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन करने आया था। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के नयेपुर बचौरा निवासी राजू कन्नौजिया शनिवार सुबह अपने तीन दोस्तों विकास यादव, राकेश यादव और दिनेश यादव निवासी ईशोपुर सिधौना, गाजीपुर के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे सभी ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद चारों दोस्त कैथी गंगा घाट पर स्नान करने चले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्नान के दौरान अचानक राजू का पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह पानी में लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों में मची चीख-पुकार

काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद कुछ घंटों बाद राजू का शव गंगा से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन कन्नौजिया का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

बताया गया कि राजू मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करता था और परिवार का भरण-पोषण करता था। वह छह भाइयों में चौथे नंबर पर था। परिवार में पत्नी और आठ वर्षीय बेटी है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि गहरे पानी में पैर फिसलने से युवक डूब गया था। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें