परिजन घायल किसान को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के चाचा मितलू सरोज ने बताया कि हरिराम खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना पर रानी की सराय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।