फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन मंजिला मकान से गिर कर डिलीवरी बॉय की मौत, दो नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ FIR; हुआ था विवाद

Fri, 07 Aug 2026 06:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के लंका क्षेत्र में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय आदर्श कुमार की तीन मंजिला मकान से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान विवाद के बाद आरोपियों ने बेटे को छत से फेंक दिया। पुलिस ने चार दिन बाद नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी बॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिला मकान से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार दिन बाद नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के नरिया प्राइमरी स्कूल के पास सुदीप श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रहने वाला 21 वर्षीय आदर्श कुमार ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। वह मूल रूप से बलिया का रहने वाला था। उसके पिता अरुण कुमार गुप्ता पिछले 15 वर्षों से वाराणसी में किराये के मकान में रह रहे हैं।

विज्ञापन

अरुण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि बीते रविवार की रात अजय बंगाली, डब्लू पासी और उनके साथ मौजूद अन्य लोग आदर्श को जैन मंदिर, नरिया के पीछे स्थित रंजीत विश्वकर्मा के मकान में पार्टी के लिए ले गए थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे किसी बात को लेकर आदर्श और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसे तीन मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया।

घटना के बाद उसी मकान में किराये पर रहने वाली एक महिला ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आदर्श को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे कोमा में बताया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता की तहरीर पर गुरुवार की देर रात लंका थाने में अजय बंगाली, डब्लू पासी सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें