जल पुलिस प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडेय ने संत रविदास घाट से नमो घाट तक नाविकों को चेताया कि शराब का सेवन कर बोट का संचालन न हो। नाबालिग बच्चों से नाव का संचालन नहीं कराएं।
स्पीड कम कर चलाएं व बोट संचालन के समय नाव को एक दूसरे से उचित दूरी पर रखे, नाव पर क्षमता से अधिक सवारी न बिठाएं। मोबाइल का प्रयोग न करें, बोट पर चालक-सहचालक रहेंगे और पास सीटी जरूर रखें। मछली मारने वाली नाव का प्रयोग सवारी बैठाने में नहीं करें। यात्री से नगर निगम द्वारा निर्धारित किराया से ज्यादा नहीं लेंगे।