फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:पक्के महाल इलाके में 1000 घरों में पानी का संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
लो प्रेशर के चलते पक्के महाल के कई इलाकों में घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की दिक्कत बढ़ गई है। इसके चलते जंगमबाड़ी, बंगाली टोला, सोनारपुरा, चौक, दशाश्वमेध, औरंगाबाद, काली महाल, लल्लापुरा आदि क्षेत्रों के 10 हजार से ज्यादा घरों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोग आसपास की बोरिंग और हैंडपंप के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। पिछले दिनों मालतीबाग, बेनियाबाग और लल्लापुरा के कई नलकूप खराब हो गए। इनकी जगह नया ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। फिलहाल चुनाव आदर्श आचार संहिता के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है। चुनाव बाद काम शुरू होने की संभावना है। इस बारे में जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि कुछ जगह दिक्कत है, वहां टैंकर भेजा जा रहा है। खराब नलकूपों की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें