फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:26 जून से 5 साल तक के बच्चों को Vitamin-A की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग जिले में नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाएगा। यह अभियान 26 जून से 25 जुलाई तक चलेगा। तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में जनपदस्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने की। इस दौरान अभियान से जुड़े दो विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मौर्य ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विटामिन-ए वसा में घुलनशील विटामिन है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। विटामिन-ए की कमी से नजर कमजोर होना, अंधापन, रूखी त्वचा आदि समस्याएं हो सकती हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष दो चरणों में (छह माह के अंतराल पर) बच्चों को खुराक पिलाई जाती है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित सिंह, हरिवंश यादव, एससी पांडेय, अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें