इस पर युवक माफी मांगता भी नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ समय से गंगा किनारे लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
कभी गंगा किनारे पार्टी और शराबखोरी के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी नावों पर खुलेआम शराब और हुड़दंगबाजी की तस्वीरें सामने आती हैं। रोजा इफ्तार के नाम पर बिरयानी पार्टी भी अब गंगा नदी में बजड़े पर हो रही है। लोगों का आरोप है कि गंगा की मर्यादा और धार्मिक महत्व की लगातार अनदेखी की जा रही है। कुछ लोगों ने हाल के उन विवादित मामलों का भी जिक्र किया, जिनमें गंगा किनारे अनुचित गतिविधियों के आरोप लगे थे।
लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि गंगा की पवित्रता और धार्मिक वातावरण बना रहे। वीडियो वायरल होने के ललिता घाट और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना है। हालांकि इस मामले में शुक्रवार दोपहर तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।