फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लापरवाही पड़ी भारी, पोर्टल पर विवरण अपलोड न करने पर डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निलंबित

Sat, 03 May 2025 11:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को लापरवाही भारी पड़ गई। पोर्टल पर विवरण अपलोड न करने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित एक शिक्षक का विवरण समय पर पोर्टल पर अपलोड करने में हुई लापरवाही के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के एक वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।

विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक (वाराणसी मंडल) राम शरण सिंह ने बताया कि भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विषय के शिक्षक उमेश सिंह का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की ओर से किया गया था। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत, चयनित शिक्षक का सम्पूर्ण विवरण ऑनलाइन माध्यम से मंडलीय चयन समिति के पोर्टल पर अपलोड किया जाना था।

इसे भी पढ़ें; प्यार की हुई जीत: घर छोड़ गई लड़की प्रेमी के साथ पहुंची थाने, घंटों हुई पंचायत फिर रचाई शादी; पुलिस बनी साक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक शिरीष शर्मा को सौंपा गया था। आरोप है कि शिरीष ने निर्धारित समय सीमा के भीतर शिक्षक उमेश का विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इसी आधार पर, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ सहायक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें