वाराणसी की रोहनिया थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के चंद घटने बाद गिरफ्तार कर लिया है। वे लोग अपने एक परिचित के यहां छिपे हुए थे। बाउंड्री गिराने का प्रयास करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
Varanasi News: रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी चौकी अंतर्गत बच्छाव छितौनी कोट गांव में मंगलवार शाम को मारपीट की गंभीर घटना सामने आई। गांव के ही मनबढ़ रामप्रकाश यादव उर्फ पकौड़ी और उसके बेटे दीपक (उर्फ दिनेश) ने अपने पड़ोसी रामबली यादव की बाउंड्री गिराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जब रामबली ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मारपीट यहीं नहीं रुकी।
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने रामबली और उनके परिवार को दौड़ाकर पीटा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, आरोपी रामप्रकाश और दीपक घटना के बाद से फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामबली पिछले कई वर्षों से इन दोनों के उत्पीड़न का शिकार हो रहे थे। अक्सर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़ित रामबली एक ड्राइवर है, जबकि आरोपी रामप्रकाश सेना से सेवानिवृत्त है।