फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ‘काशी चाट भंडार’ चलाने वाले छात्र ने लगाया फंदा, कमरे में मिली लाश; बड़ा भाई है पुलिसकर्मी

Wed, 20 May 2026 12:55 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीए तृतीय वर्ष के छात्र के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर शिवपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगाें से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वह चाट की दुकान भी चलाता था। 
विज्ञापन
शिवपुर थाने का है मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के शीतल नगर परमानंदपुर में बीए तृतीय वर्ष के एक छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शीतल नगर निवासी गोपाल जायसवाल का छोटा पुत्र अभय जायसवाल (23) बीए थर्ड ईयर का छात्र था। पढ़ाई के साथ वह चांदमारी पेट्रोल पंप के पास ‘काशी चाट भंडार’ नाम से चाट की दुकान भी चलाता था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर लौटा था। घर आने के बाद परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। कमरे में जाते समय उसने खिड़की को थोड़ा खुला छोड़ते हुए अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार सुबह काफी देर तक अभय कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे, लेकिन आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने अधखुली खिड़की से अंदर झांका तो अभय का शव छत के पंखे से चादर के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना अभय के बड़े भाई प्रभात जायसवाल को दी गई, जो पुलिस विभाग में तैनात हैं और वर्तमान में ज्ञानवापी परिसर में ड्यूटी कर रहे हैं। उनके घर पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। मां विद्या देवी, पिता गोपाल जायसवाल समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें