फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी में खनन टीम से जेसीबी छीनकर ले गए दबंग, अवैध खनन की जांच करने पहुंचे थे; धक्कामुक्की

Fri, 31 Jul 2026 05:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में अवैध खनन की जांच करने पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीम से आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर जब्त जेसीबी छुड़ाकर भगा ले गए। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में 1882.4 घनमीटर अवैध खनन मिलने से सरकार को 7.90 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
चाैबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर के लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ आरोपियों ने धक्का-मुक्की कर जब्त की गई जेसीबी मशीन छुड़ाकर भगा ले गए। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अवैध खनन और प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


खनन निरीक्षक अनुज कुमार के अनुसार लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन से बलुई मिट्टी का अवैध खनन किया जाता मिला। जांच में जेसीबी का इंजन और पंजीकरण नंबर भी स्पष्ट नहीं पाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोप है कि जेसीबी चालक सिकंदर कुमार (23), निवासी लूठा, टीम को देखकर मशीन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस जेसीबी को जब्त कर थाने ले जाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान लूठा कलां निवासी प्रदीप यादव अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की तथा जब्त की गई जेसीबी मशीन को छुड़ाकर मौके से ले गए।

खनन विभाग की जांच में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 1882.4 घनमीटर बलुई मिट्टी का अवैध खनन पाए जाने की पुष्टि हुई। विभाग के अनुसार इस अवैध खनन से राज्य सरकार को रॉयल्टी और खनिज मूल्य के रूप में लगभग 7,90,608 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने खनन निरीक्षक की तहरीर पर प्रदीप यादव और सिकंदर कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें