बताया कि उनका बेटा बाबतपुर स्टेशन से लगभग तीन-चार किलोमीटर पीछे चलती ट्रेन से गिर गया है। स्टेशन मॉस्टर ने इसकी सूचना संबंधित रेल कर्मियों को दिया। इसी बीच, नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली ट्रेन नंबर 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के लोको पायलट से बातचीत कर स्टेशन मॉस्टर ने काशन पर ट्रेन को चलाने को कहा।
रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 788/01 के पास लोको पायलट की नजर बच्चे पर पड़ी। वह ट्रैक के किनारे सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ गया था। लोको पायलट ने तत्काल बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। कुछ ही देर में रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गए, जिन्हें लोको पायलट द्वारा युवक को सुपुर्द कर दिया गया।
इसके बाद ट्रेन नंबर 22355 पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी कॉशन देकर रोककर युवक को उसमें बिठाकर बाबतपुर स्टेशन लाया गया। यहां परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया। युवक की पहचान अलीनगर चंदौली निवासी आयुष चौहान (18) पुत्र शिव कुमार चौहान के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ स्थित पीजीआई में बेटे के इलाज के लिए यात्रा कर रहे थे, उसी समय यह घटना हुई।