फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:गोदौलिया चौराहे पर स्प्रिंकलर, सड़कों पर मिस्टगन से छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी को देखते हुए नगर निगम की ओर से गोदौलिया चौराहे पर स्प्रिंकलर लगवाए गए हैं। इसके अलावा मिस्ट गन से भी रोस्टरवार सड़कों और भीड़ वाले इलाकों में पानी का छिड़काव कराने की शुरुआत की गई है। गोदौलिया चौराहे पर सुबह 7 से शाम 7 बजे तक यह स्प्रिंक्लर मशीन चलेगी। हर घंटे दो लीटर पानी की खपत होगी। 12 घंटे में 24 लीटर पानी को स्प्रे की बूंदों के रूप में यह वातावरण में फेंकेगा। एक मिनट यह मशीन चलेगी और 15 मिनट के लिए बंद हो जाएगी। इसके आसपास के वातावरण के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। यह अभी पहला लगाया गया है ऐसे और भी लगाए जाएंगे। वहीं, भीड़भाड़ वाले 74 स्थानों को चिह्नित किया गया है। जहां मिस्टगन से पानी का छिड़काव होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही 22 स्थानोंं पर पानी पिलाने की व्यवस्था की गई है। जहां पर मटके में पानी रखा गया है। वहीं, शहर में सरकारी विभागों के निर्माण और अन्य कार्य में लगे मजदूरों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। सुबह नौ बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद ही कोई कार्य करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें