फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामूहिक दुष्कर्म का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, ऑटो चालक ने अपने दोस्त के साथ वारदात को दिया था अंजाम

Thu, 05 Jun 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में घर से नाराज होकर निकली किशोरी के साथ ऑटो चालक और उसके साथी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने मामला भी दर्ज कराया था। उसी दिन से उसका साथी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: रोहनिया थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान लोहता थाने के कोरौता गांव निवासी ईशू सोनकर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपनी मां की डांट से क्षुब्ध होकर गत 29 मई को घर से निकली थी। चांदपुर चौराहे पर उसने एक ऑटो चालक से अनाथ आश्रम छोड़ने को कहा। इस पर वह उसे भगवानपुर, लंका स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और वहां अपने दोस्त के साथ किशोरी से दुष्कर्म किया। 

इसके बाद चालक किशोरी को ऑटो में बैठा कर केसरीपुर ले गया और उसकी मां को फोन किया। कहा कि आपकी बेटी इधर-उधर घूम रही थी, उसे पकड़ कर आपकों सौंपने आया हूं। किशोरी की मां आई तो उसने ऑटो चालक की करतूत बताई। इस पर किशोरी की मां ने ऑटो चालक को पकड़ कर रोहनिया थाने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवदासपुर निवासी ऑटो चालक पंकज सेठ को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से उसके दोस्त ईशू सोनकर की तलाश की जा रही थी। बुधवार की सुबह पता लगा कि ईशू बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर बाहर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending Videos

किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार
राजातालाब थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर धमकाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान काजीचक बभनियांव निवासी रिंकू पटेल के रूप में हुई है। राजातालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में गत दो जून को मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

महिला से एक लाख की ठगी
वाराणसी में साइबर ठगों ने शातिर तरीके से एक महिला के खाते से लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए। दो बार में ऑनलाइन पेमेंट कर ठगी की गई है। भुक्तभोगी के अनुसार, चार लाख रुपये निकालने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी बृंदा नगर की रहने वाली सुरुचि सिंह ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगवाया गया था। उसे रिटर्न करने के लिए ऑनलाइन दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। 

दूसरी तरफ से जालसाज से बात हो रही थी। उसने पहले व्हाट्सएप नंबर पूछा और उस पर कॉल किया। उसके बाद उसने स्क्रीन शेयर करवाकर फोन पे के यूपीआई से दो बार में क्रमश: 70074 और 28999 रुपये खाते से उड़ा डाले। भुक्तभोगी महिला ने इसकी सूचना अपने बैंक को दी। इसके बाद साइबर क्राइम को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें