उन्होंने कर्मियों को यह भी बताया कि किसी भी परिस्थिति में बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य करना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे तंत्र के लिए खतरा बन सकता है। इसके साथ ही कार्य के दौरान सावधानी बरतने, लाइन बंद कर कार्य करने, और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी संविदा कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें सुरक्षित तरीके से लाइन मरम्मत, उपकरणों के सही उपयोग और दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और हर हाल में सुरक्षा मानकों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर पावर अभियंता रवि कुमार, उपकेंद्र परिचालक सतीश पटेल, लाइनमैन राकेश कुमार, अजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में सुरक्षा नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं को शून्य करने का संकल्प लिया।