मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दिनदहाड़े हुई वारदात से व्यापारी वर्ग हैरान है। फायनेंस कंपनी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगाला जा रहा है।
Varanasi Crime: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद पुलिस चौकी से सटे माइक्रो फाइनेंस कंपनी में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने ब्रांच अफसर को असलहा सटाकर 26 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पुलिस बुलाने पर ब्रांच अफसर को जान से मारने की धमकी भी दी। डीसीपी गोमती, एसीपी राजातालाब ने छानबीन की। सीसी कैमरों में असलहा लेकर बदमाश अंदर घुसते देखे गए हैं। एसओजी और थाने की पुलिस आसपास के सीसी कैमरों को खंगाल रही है।
हाईवे के दक्षिण सर्विस मार्ग पर तमाचाबाद पुलिस चौकी है। ठीक बगल में माइक्रो फायनेंस कंपनी है। ब्रांच अफसर अंकित सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर 1 बजे कार्यालय में दो युवक घुसे और असलहा तान दिया। साथ ही कार्यालय में रखे 26 हजार रुपये लूट लिए और धमकी देते हुए कच्चे रास्ते से भाग निकले। जिन रास्तों से आरोपी भागे थे, उस रास्ते पर दो टोपी मिले।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि जब पुलिस चौकी के बगल में फायनेंस कंपनी सुरक्षित नहीं है तो फिर आम दुकानों की सुरक्षा का कोई भरोसा नहीं है। डीसीपी आकाश पटेल, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, क्राइम ब्रांच समेत मिर्जामुराद पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने गांव से दो युवकों को उठाया है। डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं की छानबीन कर रही है।