फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पारा 7 डिग्री लुढ़का, अगले 6 दिनों तक बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी के मौसम में एक दिन पहले आई आंधी का असर बना हुआ है। दो दिन पहले 44 डिग्री के पार जा रहा पारा अब सात डिग्री तक नीचे आ चुका है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम 37 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बही। लू और चिलचिली धूप से लोगों को राहत मिल गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जिले में अगले 5-6 दिनों में घने बादल छाने या बारिश हो सकती है। यलो अलर्ट जारी कर बताया गया है कि गरज और बिजली भी गिर सकती है। तापमान में 2-4 डिग्री की कमी ही आ सकती है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अप्रैल महीने के बचे दिन का मौसम भी सुहाना होगा। वहीं मई के पहले सप्ताह के बाद से तापमान तेजी से बढ़ेगा। पारा 47 डिग्री को भी पार कर सकता है। अप्रैल में गर्मी तो पड़ी लेकिन निरंतरता नहीं रही। 3 दिन तापमान 42 से 44 डिग्री जाए तो कभी यह 32 से 38 डिग्री पर आ जाता है। वहीं बीते 20 साल में 2019 में अप्रैल महीने में वाराणसी का पारा सबसे ज्यादा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें