इस परियोजना को लहरतारा से भेलूपुर वाया बीएचयू तक प्रस्तावित मार्ग से भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद यह मार्ग फुलवरिया फोरलेन, गिलट बाजार पुलिस चौकी, रिंग रोड और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से भी लिंक होगा। शहर के बाहरी हिस्सों में हाईवे और रिंग रोड बनने के बाद वाहनों का दबाव अब शहर के अंदरूनी मार्गों पर बढ़ गया है।
शासन स्तर पर भेजे जाने वाले प्रस्ताव में भूमि, भवन क्षतिपूर्ति, सिविल वर्क, ड्रेनेज, फुटपाथ और यूटिलिटी शिफ्टिंग का खर्च शामिल किया जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।