वाराणसी में निर्माणाधीन रोपवे का गंडोला।
- फोटो : अमर उजाला
Ropeway in Varanasi: रोपवे का ट्रायल पूरा हो गया। ट्रायल जनवरी में शुरू हुआ था, जो अप्रैल तक चला है। अब सारा निर्माण स्टेशनों के निर्माण और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने पर है। दुनिया के तीसरे और भारत के पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रोपवे का संचालन सितंबर से शुरू करने की तैयारी है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।
रोपवे के पहले फेज के पहले सेक्शन का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 20 फीसदी काम अगस्त तक पूरा होगा। काशी विद्यापीठ स्टेशन लगभग पूरी तरह तैयार है। कैंट स्टेशन की बाहरी दीवारों पर भी इसी महीने पत्थर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। रोपवे से जुड़े अफसरों ने बताया कि रथयात्रा पर बन रहे स्टेशन का काम मई अंत तक पूरा हो जाएगा। गोदौलिया पर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसे जून अंत तक बनाना है।
भारत माता मंदिर रोपवे स्टेशन के सामने लगभग 70 मीटर लंबा प्लेटफॉर्म बनाने का काम अंतिम चरण में है। कैंट रेलवे स्टेशन पर छह एलीवेटर, 4 एक्सीलेटर, विद्यापीठ में चार एलीवेटर, 4 एक्सीलेटर, रथ यात्रा में चार एलीवेटर 5 एक्सीलरेटर लगाए जा रहे हैं।
बोले अधिकारी : रोपवे के सारे काम अगस्त तक पूरे होने हैं। सितंबर में संचालन सुनिश्चित करेंगे।
- एस राजलिंगम, मंडलायुक्त वाराणसी