फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक के धक्के से पलटी ट्राली, नीचे कई लोग दबे, मची चीख-पुकार, एक की माैत; गुस्साई भीड़ ने किया हाईवे जाम

Sun, 04 May 2025 01:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Road Accident in Sonbhadra: सोनभद्र के बहुअरा गेट के पास सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस पहुंच गई। इससे पहले गुस्साए लोगों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। हादसे में एक युवक की माैत हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क जाम करते गुस्साए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गेट के सामने ट्रैक्टर और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही माैत तथा दो अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल लोढ़ी में हो रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन




रविवार की सुबह बहुअरा गेट के सामने नरायनपुर से एक चालक ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लाद कर अपनी उल्टी दिशा से आ रहा था। उसे बहुरा गेट के सामने मुसहर बस्ती में ईंट को लेकर जाना था। उसने जैसे ही मुसर बस्ती की तरफ ट्रैक्टर को मुड़ाया था, तभी रॉबर्ट्सगंज की तरफ से आई रही ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। 
विज्ञापन


जहां टक्कर हुई थी वहीं पर यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है। यहां कुछ लोग खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस टक्कर के बाद बस का इंतजार कर रहे लोगों के ऊपर ट्रॉली गिर गई। उसमें दो व्यक्ति दब गए। एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की खबर पाते ही रॉबर्टसगंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दबे हुए लोगों को जेसीबी बुलाकर बाहर निकलवाया। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। घटना से क्षुब्ध लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर जाम कर दिया।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस के समझाने पर भी लोग रास्ता नहीं खोल रहे थे। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को मौके पर आने की बात पर अड़ हुए थे। कुछ देर समझाने बुझाने के बाद लोगों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें