फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : बोले परमहंस आचार्य, पाकिस्तान और बांग्लादेश से लेना है भारत के मुसलमानों का हिस्सा; की ये अपील

Mon, 02 Dec 2024 11:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सरकार से बांग्लादेश मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कहा कि हिन्दू ज्यादा उदार होते हैं। यही कारण है कि उन्होंने मुस्लिमों को अधिक अधिकार दे दिया।
विज्ञापन
तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि जिहादी जनसंख्या बढ़ा रहे हैं, जब-जब इनकी संख्या बढ़ी है तो वह देश या बंट गया या फिर कट गया। ताजा उदाहरण आप बांग्लादेश का देख लिजिए, वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। अगर वहां हिंदू नहीं रहेगा तो मुसलमान भी नहीं रह पाएगा। 

विज्ञापन


पाकिस्तान और बांग्लादेश में सिर्फ वहां के मुसलमान का हिस्सा नहीं, बल्कि भारत में भी जो मुसलमान हैं उनका भी हिस्सा है। भारत के मुसलमानों का हिस्सा हमें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लेना है। सोमवार को बातचीत में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि हिंदुओं को भी चार से पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। 

भारत सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर हस्तक्षेप करना चाहिए और हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। हिंदुओं की अति उदारता के कारण हिंदुओं ने ज्यादा अधिकार मुसलमान को दे दिया। परिणाम है कि पुलिस अधिकारियों और हिंदुओं पर पत्थरबाजी हो रही है। 
विज्ञापन


हम मांग करते हैं कि सभी ईसाई और मुसलमानों के मताधिकार निरस्त कर भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करें। संभल की घटना पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का बयान आतंकवाद और जिहाद को बढ़ाने वाला है। इन लोगों के अंदर से राष्ट्रवाद खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें