वाराणसी एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को पायलय की तबीयत खराब होने की वजह से मुंबई जाने वाली इंडिगो की विमान उड़ान नहीं बर सकी थी। दरअसल पायलट की तबीयत पहले ही खराब थी। उसके मेल कर छुट्टी मांगी थी, मिलने पर उसने ड्यूटी से इनकार किया था।
वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पायलट के विमान को मुंबई ले जाने से इन्कार करने के मामले में शुक्रवार को नई जानकारी सामने आई। इंडिगो के कर्मचारियों ने बताया कि पायलट की तबीयत मुंबई में ही खराब थी। उसने प्रबंधन को इसकी ई-मेल से जानकारी देते हुए छुट्टी मांगी थी। वाराणसी पहुंचने पर पायलट को ई-मेल से ही छुट्टी मिलने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने वापस मुंबई के लिए उड़ान भरने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि पायलय की तबीयत खराब होने की वजह से बृहस्पतिवार को मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6544 समय से नहीं जा सकी थी। इंडिगो एयरलाइन के स्थानीय कार्यवाहक स्टेशन हेड सोनू कुमार ने बताया कि पायलट की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद दूसरे पायलट के लिए ऑफिशियल ग्रुप में मेसेज चलाया गया।
काफी देर बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक पायलट के खाली होने की सूचना मिली थी। तत्काल पायलट को वाराणसी बुलाया गया। पायलट को अहमदाबाद से विमान से आने में दोपहर के 1.30 बज गए थे। पायलट के आने पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोपहर 2.35 पर विमान को मुंबई के लिए रवाना किया गया।