फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:अब चितईपुर चौराहे पर जाम से निजात के लिए लागू हुई यू-टर्न व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहा के बाद चितईपुर चौराहे पर भी यू-टर्न व्यवस्था को लागू कर दी गई है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद जाम की समस्या का काफी हद तक समाधान हुआ है।
विज्ञापन


चितईपुर थाने की पुलिस की इस नई व्यवस्था के तहत आदित्य नगर, करौंदी की तरफ से आकर कंदवा या भिखारीपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को चितईपुर चौराहा से बाएं मोड़कर 100 मीटर आगे भेजा जा रहा है। फिर, वह यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। इसी तरह से कंदवा की तरफ से आदित्य नगर, करौंदी या अमरा-अखरी की तरफ जाने वाले वाहनों को चितईपुर चौराहे से बाएं मुड़कर गांधी वस्त्रालय के सामने से यू-टर्न कराया जा रहा है। विशेष परिस्थिति में चितईपुर चौराहे की बैरिकेडिंग को हटाकर वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी। थानाध्यक्ष चितईपुर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चितईपुर चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ जाने के कारण जाम लग जाता था। इसी वजह से यू-टर्न की व्यवस्था बनाई गई है। इससे आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिए स्थानीय लोगों के सुझाव आमंत्रित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें