फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी से अहमदाबाद के लिए चलेगी नई ट्रेन, जल्द शुरू किया जाएगा संचालन; पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 28 Jun 2026 12:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी से अहमदाबाद (साबरमती) के बीच नई ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन शुरू होने से पूर्वांचल और गुजरात के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। प्रयागराज, कानपुर, आगरा, जयपुर और अजमेर होते हुए प्रस्तावित ट्रेन व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
विज्ञापन
वाराणसी से अहमदाबाद के लिए चलेगी नई ट्रेन। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से अहमदाबाद तक जल्द ही नई ट्रेन चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन से अहमदाबाद तक जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत होगी। रेल मंत्रालय की ओर से वाराणसी से अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन के बीच ट्रेन संचालन की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे पूर्वांचल और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। व्यापार, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के लिए आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


काशी से अहमदाबाद जाने के लिए अब तक गोरखपुर से अहमदाबाद हर दिन जाने वाली ट्रेन नंबर 19490, सप्ताह में एक दिन शनिवार को वाराणसी से साबरमती जाने वाली ट्रेन नंबर 20964 चलती है। इसके अलावा बनारस स्टेशन से हर शनिवार को अहमदाबाद होते हुए ओखा तक ट्रेन नंबर 22970 का संचालन होता है। 

ट्रेन नंबर 19168 रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को वाराणसी से साबरमती चलती है। बनारस स्टेशन से हर बुधवार को 12946 बनारस से वेरावल तक चलती है। इन सब ट्रेनों के चलने के बाद भी भीड़ बहुत होती है। 
विज्ञापन


अब वाराणसी से साबरमती तक ट्रेन चलाने की मंजूरी रेल मंत्रालय से मिलने के बाद जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। यह ट्रेन वाराणसी में किस स्टेशन से चलाई जाएगी, इसका फैसला आधिकारिक पत्र जारी होने के बाद ही हो सकेगा। 

विज्ञापन

प्रयागराज, कानपुर, आगरा होते हुए जाएगी ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन चलाने की स्वीकृति का पत्र कानपुर और आगरा के सांसद समेत इस रूट के अन्य सांसदों को भी भेजा है। इस ट्रेन के चलने का स्टेशन, तिथि, यात्रा रूट भी जल्द ही रेलवे बोर्ड की ओर से जारी होने का इंतजार है। फिलहाल जिस रूट की चर्चा है, उसमें वाराणसी से प्रयागराज, गोविंदपुरी (कानपुर), आगरा, जयपुर, अजमेर होते हुए साबरमती (अहमदाबाद) तक ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें